Loading Now

updates

स्वच्छता एवं स्वास्थ्य थीम साथ-साथ दौड़े विद्यार्थी

Students ran together on the theme of cleanliness and health

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 अभियान के तहत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य थीम पर एकता दौड़ शुक्रवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम से प्रारंभ हुई। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ स्टेडियम से नगर निगम, जूनागढ़, श्रीगंगासिंह मूर्ति से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंची।

कार्यक्रम में सोहन लाल, ऋतुराज महला, गोपाल जोशी, दिलीप कुमार, यशपाल आहूजा, अनिल बोड़ा, सुभाष बिश्नोई, साजिया तबस्सुम, श्रवण भांभू, सुधीश शर्मा, जसवंत सिंह राजपुरोहित, राम कुमार पुरोहित, चिराग गोयल, किशन गोपाल पुरोहित सहित विद्यार्थी, स्काउट, गाइड, एनसीसी, शारीरिक शिक्षक आदि मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed