आपातकाल दिवस 26 जून को लोकतंत्र रक्षा सेनानियों का होगा सम्मान

Shyama Prasad Ji Balidan Diwas
Shyama Prasad Ji Balidan Diwas

बीकानेरआपातकाल दिवस पर  मंगलवार 26 जून को भारतीय जनता पार्टी की शहर इकाई की ओर से आपातकाल के दौरान घोर यातना सहने वाले लोकतंत्र रक्षा सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी शनिवार को  भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शहर भाजपा पदाधिकारियों ने दी। कार्यक्रम में शहर भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने डॉ.मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की।

इस अवसर शहर भाजपा अध्‍यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बहुमुखी प्रतिभा का धनी एवं शिक्षाविद बताते हुए एक प्रखर चिंतक एवं विचारक के रूप में उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि  डॉ मुख़र्जी ने ही एक देश में  दो प्रधान दो निशान एवं दो संविधान  की नीति का विरोध कर कश्मीर समस्या का  समाधान करने में महान योगदान दिया।

डॉ मुख़र्जी को  महान राष्ट्रवादी एवं दूरदृष्टा  व्यक्तित्व  बताते हुए  कहा कि भारतीय जनता पार्टी  की वर्तमान की  शीर्ष  स्थिति  डॉक्टर मुखर्जी जैसे  महान  नेताओं के  त्याग तपस्या एवं बलिदान  की वजह से ही प्राप्त हो सकी है।

इस अवसर पर डॉ. आचार्य ने स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी जी को भी महान राष्ट्रवादी एवं कुशल संगठक के रूप में याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने डॉक्टर मुखर्जी के जीवन से जुड़े अनेक संस्मरणों को याद करते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में मानवता का उपासक और सिद्धांत वादी व्यक्तित्व बताया। उन्होंने बंगाल एवं कश्मीर की विषम परिस्थितियों को दूर करने में डॉक्टर मुखर्जी के योगदान को याद किया।

प्रजापत  ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के  प्रारंभिक जीवन, शिक्षा दीक्षा  राजनीतिक जीवन , मंत्रीकाल एवं जम्मू कश्मीर और धारा 370  से संबंधित  गंभीर  विषयों पर  उनके योगदान  की विस्तृत जानकारी दी।

पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह ने राष्ट्रहित में डॉ मुख़र्जी द्वारा किए गए योगदान एवं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर मुखर्जी के सुझाव पर तत्कालीन सरकार द्वारा गंभीरता से कार्य किया गया होता तो आज कश्मीर समस्या उत्पन्न ही नहीं होती।

अखिलेश प्रताप ने कहा कि  डॉक्टर मुखर्जी  ने सांप्रदायिक दुष्प्रचार, मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति का  सदैव विरोध किया और वर्तमान परिस्थितियों में डॉ मुख़र्जी के पदचिन्हों एवं आदर्शों का अनुसरण करने की अत्यंत आवश्यकता है

जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धान्जलि अर्पित करते हुए बूथ समिति निर्माण एवं सत्यापन संबंधी कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

जिला महामंत्री दाऊलाल हर्ष ने बताया कि आपातकाल दिवस पर 26 जून को शहर भाजपा द्वारा आपातकाल के दौरान घोर यातना सहने वाले लोकतंत्र रक्षा सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कच्छावा, फारुख पठान, जिला मंत्री सलीम जोइया, विजय कुमार मेघवाल, आनंद जोशी, रामकुमार व्यास, विष्णु पुरी, चंचल व्यास, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असद रजा भाटी, मंडल अध्यक्ष अरूण जैन, अमरदीप शिवकुमार रंगा, सुशील शर्मा, गोपाल अग्रवाल, विक्की गहलोत, अर्जुन सिंह, मघाराम नाई, अर्जुन कुमावत, बालकिशन व्यास, दिनेश सांखला, चंद्रप्रकाश गहलोत, विनोद करोल, धर्मपाल डूडी, नरसिंह सेवग, मनीष आचार्य इत्यादि नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।