नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। शिक्षकों की लंबित सीएएस प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करवाए कुलगुरु-डॉ. मेघना शर्मा, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर में इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने शुक्रवार को नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई से शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय में शिक्षकों की लंबित सीएएस प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करवाने का आग्रह किया।
एमजीएसयू इतिहास विभाग ने किया कुलगुरु प्रो. बिश्नोई का अभिनंदन

Vice-Chancellor Dr. Meghna Sharma directs the early completion of the pending CAS process for teachers.
इस दौरान नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई का विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ और पुस्तकें भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। डॉ. मेघना ने कुलगुरु को इतिहास विभाग की गतिविधियों से परिचित करवाया। जानकारी में रहे कि राज्यपाल के आदेश से कुलगुरु बिश्नोई ने शुक्रवार को एमजीएसयू में पदभार ग्रहण किया।
अतिथि शिक्षक ड़ॉ. मुकेश हर्ष द्वारा कुलगुरु को स्वलिखित पुस्तकों का सेट भेंट किया गया। स्वागतकर्ताओं में डॉ. गोपाल व्यास, डॉ. संजना चौधरी, रिंकू जोशी, सुशीला बिश्नोई, भगवानदास सुथार, राम कुमार व्यास आदि अतिथि शिक्षक शामिल रहे।
















