Samachar Seva

Mission Patrkarita

टोल प्‍लाजा स्‍टाफ को मिली हफ्ता वसूलने की धमकी

Toll plaza staff received threat of extortion

चार बदमाशों के‍ खिलाफ मामला दर्ज

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  टोल प्‍लाजा स्‍टाफ को मिली हफ्ता वसूलने की धमकी, रणजीतपुरा थाना पुलिस ने बरसलपुर टोल प्‍लाजा संचालकों को टोल का संचालन रोकने की धमकी देने, टोल संचालकों से हफ्ता वसूली का प्रयास करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भीलवाड़ा मूल के हाल बीकानेर के बरसलपुर में टोल प्‍लाजा मैनेजर के रूप में नियुक्‍त 32 वर्षीय सागर सिंह शेखावत पुत्र जगदीश सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मंगलवार 28 नवंबर को शाम के लगभग 7 बजे टोल क्षेत्र में पहुंचकर टोल स्‍टाफ को धमकी दी कि हफ्ता देना शुरू कर दो अन्‍यता टोल नहीं चलने देंगे।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में छीला कश्‍मीर निवासी उम्‍मेद सिंह शोढा, गौरव सिंह, निर्मल शर्मा तथा भीमसिंह आशापुरा के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।