Samachar Seva

Mission Patrkarita

सीएम गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा गुरुवार को बीकानेर में

CM Gehlot, PCC Chief Dotasara in Bikaner on Thursday

गंगाशहर में पूर्व और पश्चिम की होगी संयुक्त आमसभा

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) सीएम गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा गुरुवार को बीकानेर में, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार 2 नवंबर की शाम 4.30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।

शहर जिला कांग्रेस के संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि मुख्‍यमंत्री व पीसीसी चीफ बीकानेर में थोड़ी देर विश्राम के बाद शाम 7 बजे गंगाशहर स्थित चोरड़िया चोक में आमसभा को संबोधित करेंगे।

वत्‍तसस ने बताया कि बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा की संयुक्त आमसभा में बीकानेर के सभी कांग्रेसजन और आमजन भागीदारी निभाएंगे। उन्‍होंने बताया कि गुरुवार की ही रात्रि को 9 .45 बजे सीएम गहलोत जयपुर के लिए नाल विमानतल से विशेष विमान से रवाना होंगे।

उन्‍होंने बताया कि आमसभा के लिए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत और वरिष्ठ नेता डॉ.बुलाकीदास कल्ला ने अलग अलग लोगो को जिमेदारियां सौंपी।