Loading Now

updates

दीपिका तिवारी का कहानी संग्रह ‘सतोलिया’ लोकार्पित

Deepika Tiwari's story collection 'Satolia' released

बीकानेर, (समाचारसेवा)। दीपिका तिवारीका कहानी संग्रह ‘सतोलिया’ लोकार्पित, लेखिका दीपिका तिवारी के कहानी संग्रह सतोलिया का लोकार्पण सोमवार को गंगाशहर स्थित शांति निकेतन में साध्वी पावनप्रभा तथा जैन महासभा के अध्यक्ष पत्रकार लूणकरण छाजेड़ ने किया।

इस अवर पर साध्वी पावनप्रभाजी ने कहा कि हमें अपने व्यक्तित्व को उभारने तथा सृजनधर्मिता विकसित करने के लिए अधिक से अधिक साहित्य पढ़ना चाहिये।

पत्रकार छाजेड़ ने लेखिका दीपिका तिवारी को साहित्य जगत में प्रवेश पर शुभकामनाएं दीं। समारोह में तेरापंथी सभा के अध्यक्ष अमर चंद सोनी, व्याख्याता (हिन्दी) रेणुबाला चौहान, तिलोक चन्द बाफणा, चन्द्र राखेचा संजू लालानी, रेणु बाफना,  मदनगोपाल तिवारी, विशाल सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

संचालन डॉ. धनपत जैन ने किया।

Share this content:

You May Have Missed