Samachar Seva

Mission Patrkarita

मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सुनी समस्यायें

Minister Bhanwar Singh Bhati listened to the problems

बीकानेर, (समाचारसेवा)। मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सुनी समस्यायें, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को बीकानेर स्थित अपने निवास पर जन सुनवाई की।

उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर, संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर समस्या समाधान को कहा है।

ग्रामीण क्षेत्र व कस्बों के लोगों ने पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए भाटी को ज्ञापन सौंपे हैं।

बच्छासर गांव पहुंचने पर उच्च शिक्षामंत्री ने यहां भी ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुने। बच्छासर राजकीय विद्यालय की अध्यापिका ने विद्यालय में कक्षा-कक्षों की कमी के बारे में उच्च शिक्षामंत्री को जानकारी दी।

उन्होंने विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष बनवाने की आवश्यकता जताई।