Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर। नाबालिगा ने सगे भाई, मां आदि पर दर्ज कराया सामुहिक बलात्‍कार का मामला

Bikaner. Minor filed a case of group rape on real brother, mother etc.

बीकानेर, (samacharseva.in)। नाबालिगा ने सगे भाई, मां आदि पर दर्ज कराया सामुहिक बलात्‍कार का मामला, पुलिस ने एक नाबालिगा से सामुहिक बलात्‍कार करने, अश्‍लीली वीडियो व फोटो बनाने तथा पीडिता से मारपीट करने के आरोप में नोखा के 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडिता ने शुक्रवार देर रात को पौने ग्‍याहर बजे दर्ज इस मामले में  पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके ही घर में इस वर्ष 24 जुलाई से 1 अगस्‍त के बीच कई बार उसके साथ सामुहिक बलात्‍कार किया। उसकी पिटाई की। वीडियो बनाया। फोटो खींचे तथा छेडखानी की। नोखा थाना थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में गांव केडली निवासी नवरतन जाखड, सुरजाराम राड, प्रेमाराम कस्‍वां, बिरमाराम कस्‍वां, चैनी देवी, भगवानाराम तथा नोखा निवासी श्रवणराम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी, 450, 354क, 506 तथा पोक्‍सो एक्‍ट की धारा 5जी, 5एल, 5एन व 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ धर्माराम कर रहे हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार पीडिता ने जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद भेजकर अपने ही परिवार व गांव वालों के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है। पूर्व में भी पीडिता अपने पिता व भाई आदि के खिलाफ मामला दर्ज करा चुकी है। पीडिता की मां भी पीडिता का दुष्‍कर्म करने का एक मामला एक अन्‍य लडके के खिलाफ करा चुकी है।

दूसरी ओर पता चला है कि सीओ श्रीडूंगरगढ धर्माराम गिला पीडिता का बयान लेने के लिये बीकानेर रवाना हो चुके हैं। उन्‍होंने बताया कि पीडिता का मेडिकल भी शनिवार को करवाया जाएगा।