Loading Now

updates

फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म से 16 लाख की साइबर ठगी, नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

USHA JOSHI बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म XPO.ru के माध्यम से 16 लाख रुपये की साइबर ठगी किए जाने के आरोप में 09 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

test-1-300x169 फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म से 16 लाख की साइबर ठगी, नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार इस मामले में नामजद बीकानेर निवासी अनिल शर्मा, रेणु कच्छावा, रवीना कुमावत, झुंझुनूं निवासी ईश्वर वर्मा, सुरेन्द्र सैनी, विजय मौर्य, सुरेन्द्र नाई, जयपुर निवासी रजत शर्मा तथा राजेश जैन के विरुद्ध अन्य जिलों में भी इसी प्रकार के प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिली है।

न निवेश राशि वापस दी ना ही लाभांश

बीकानेर के कालासर तहसील के वार्ड 11 के निवासी गोपीराम जाट पुत्र खेमाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने XPO.ru नामक फर्जी वेबसाइट/निवेश प्लेटफॉर्म पर अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे विभिन्न किस्तों में करीब 16 लाख रुपये निवेश करा लिए। बाद में न तो निवेश की राशि वापस मिली और न ही कोई लाभांश दिया गया।

एएसआई चेताराम को सौंपी जांच

पुलिस ने इस संबंध में अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम, 2019, इनामी चिट फंड एवं धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम, 1978 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक चेताराम को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed