Loading Now

updates

नयाशहर थाना क्षेत्र में आधीरात को चली गोली, हत्‍या का प्रयास

Midnight shooting in Nayashar police station area, attempted murder

बीकानेर, (samacharseva.in)नयाशहर थाना पुलिस ने रामदेव भवन के पास गली नंबर 13 में हवाई फायर करने, एक व्‍यक्ति का अपहरण कर उसकी लाठी सरियों से पिटाई कर जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी असरार, महबूब, निर्मल देवडा, बजरंग मंगलाय, महबूब तथा राजू कोकाट के खिलाफ आईपीसी व आर्मस एक्‍ट की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में परिवादी रामपुरा बस्‍ती में गली नंबर 2 में माताजी मंदिर के पीछे के निवासी युवक सुनील कुमार कुम्‍हार उर्फ लिपलिया पुत्र हरिकिशन ने शुक्रवार देर शाम को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात को एक राय होकर उसे जान से मारने की नियत से उस पर फायर किया।

मोटरसाइकिल पर बिठाकर साथ ले गए तथा लाठियों व सरियों से उसकी पिटाई कर हत्‍या का प्रयास किया। थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एएसआई हरबंश सिंह दवारा जांच शुरू की जा चुकी है।

Share this content:

You May Have Missed