Loading Now

updates

महिला को पीटा, पीडिता ने लगाया लज्‍जा भंग करने का आरोप

Woman beaten, accused of breaching shame

बीकानेर, (samacharseva.in)। महिला को पीटा, पीडिता ने लगाया लज्‍जा भंग करने का आरोप, गंगाशहर थाना पुलिस ने एक महिला की पिटाई करने तथा उसके कपडे फाडकर लज्‍जा भंग करने के आरोप में चौधरी कॉलोनी निवासी रघु बिश्‍नोई, सरोज देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडिता ने बुधवार शाम को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने मंगलवार को दोपहर तीन बजे उसको पीटा, कपडे फाड दिये, लज्‍जा भंग की। पीडिता के अनुसार आरोपियों ने उसकी रखडी और फुलडे भी तोड कर अपने साथ ले गये।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 382, 323, 341, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई गौरधन राम को सौंपी गई है।  

Share this content:

You May Have Missed