पत्रकार वेलफेयर सोसायटी बीकानेर का आयोजन
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। पत्रकार वेलफेयर सोसायटी की ओर से हरि हेरिटेज हरिनारायण महाराज की कोटड़ी में आयोजित पत्रकार होली स्नेह मिलन समारोह एवं पत्रकार सम्मान समारोह में 21 पत्रकारों का सम्मातन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गायककार राहुल जोशी ने फाल्गुनी गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
समारोह के दौरान महिला पत्रकार श्रीमती उषा जोशी, श्रीमतीमुदिता पोपली, श्रीमती सुनीता भोजक, डॉ. पूजा मोहता, कु. सुमेस्ता बिश्नोई सहित वरिष्ठ पत्रकार सुनील बरूआ, संजय पारीक, कुलदीप चारण, आनंद आचार्य, लक्ष्मीनारायण शर्मा, रोशन बाफना, आनंद जोशी, नारायण मत्तड़, राजेश छंगाणी, निखिल स्वामी, महेंद्र मेहरा, विनोद जोशी, नरेश मारू, गिरिराज भादाणी, अजीम भुट्टा और मनोज व्यास का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत रहे।
समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, वेटरनरी विश्वकविद्यालय बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास, सोसायटी के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, सचिव उमाशंकर आचार्य, जार के प्रदेशाध्यक्ष श्याम मारू, भवानी जोशी, अनुराग हर्ष तथा अरविंद व्यास ने विचार व्यक्त किए। संचालन राजा सांखी ने किया।


