Samachar Seva

Mission Patrkarita

अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्‍मान

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर डूंगर कॉलेज महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित समारोह में अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने पर किशोर न्‍यायालय की मेंबर मजिस्ट्रेट किरण गौड़, डेयरी संचालक मोनिका सारण तथा बीकानेर ग्रामीण हाट की सुमित्रा देवी का सम्‍मान किया गया।

अतिथियों ने सम्‍मानित महिलाओं को  माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्‍मानित किया। समारोह में डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित, महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक  डॉक्टर सोनू शिवा, डॉ सुरुचि गुप्ता, डॉ. अनिला पुरोहित तथा महिला प्रकोष्ठ की सदस्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निधि शर्मा ने किया। डॉ सुनीता गोयल ने अपनी कविता के साथ अति‍थियों व कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्‍यों का आभार जताया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र पुरोहित ने कहा की पढ़ी-लिखी महिलाओं कर्तव्य है कि वह अपने आसपास की महिलाओं को भी सशक्त बनाएं। कार्यक्रम में “रसम” लघु फिल्म का फिल्मांकन किया गया एवं इस  फ़िल्म पर परिचर्चा भी आयोजित हुई।