Samachar Seva

Mission Patrkarita

जिला परिषद अधिकारी-कार्मिकों ने गाया बापू का प्रिय भजन

Zilla Parishad officers and employees sang Bapu's favorite hymn

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिला परिषद अधिकारी-कार्मिकों ने गाया बापू का प्रिय भजन, राष्‍ट्र पिता मोहनदास करमचंद चंद गांधी (महात्मा गांधी) की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को जिला परिषद में आयोजित कार्यक्रम में परिषद अधिकारी-कार्मिकों ने बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम गाकर श्रद्धांजलि दी।

सभा में जल ग्रहण के अधीक्षण अभियंता भूप सिंह, अधिशासी अभियंता धीर सिंह गोदारा, अधिशासी अभियंता रामनिवास शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रभारी व सहायक अभियंता आराधना शर्मा, लोकपाल किशोर सिंह राठौड़, वरिष्ठ लेखा अधिकारी सवाई सिंह, सहायक विकास अधिकारी गिरीराज शर्मा, सहायक अभियंता मनीष पूनिया,

सहायक अभियंता सुंदरलाल गोदारा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। संचालन आईईसी जिला समन्वयक गोपाल जोशी ने किया।