Samachar Seva

Mission Patrkarita

रामपुरा बस्‍ती का युवक विशाला अवैध पिस्‍टल व गोलियों सहित गिरफ्तार

Youth Vishala of Rampura Basti arrested with illegal pistol and bullets

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) रामपुरा बस्‍ती का युवक विशाला अवैध पिस्‍टल व गोलियों सहित गिरफ्तार, नयाशहर थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने शुक्रवार को रामपुरा बस्‍ती में गली 17 निवासी 20 वर्षीय विशाला वाल्मिकी को एक अवैध देशी पिस्‍टल व दो जिन्‍दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्‍वनी गौतम ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की अगुवाई में आरोपी युवक को पकड़ा है।

मामले की जांच सब इन्‍सपेक्‍टर सुश्री मोनिका को सौंपी गई है।

इस टीम ने किया आरोपी को गिरफ्तार

उन्‍होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने वाले पुलिस दल में एएसआई डीएसटी रामकरण सिंह, हैड कांस्‍टेबल अब्‍दुल सत्‍तार, महावीर सिंह, कानदान सांदू, कांस्‍टेबल लवविन्‍द्र सिंह, सूर्यप्रकाश, पूनमचंद, नयाशहर थाने के हैड कांस्‍टेबल हंसराज, कांस्‍टेबल अमर सिंह व प्रेमकुमार शामिल रहे। एसपी तेजस्‍वनी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्‍टेबल प्रेमकुमार की विशेष भुमिका रही।