Samachar Seva

Mission Patrkarita

यूथ फेस्टिवल में फिल्मी गानों पर जमकर झूमे युवा

Youth danced fiercely on film songs in Youth Festival

आह्वान 2022 का समापन समारोह गुरुवार को विजेताओं को मिलेंगे पुरस्‍कार

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  यूथ फेस्टिवल में फिल्मी गानों पर जमकर झूमे युवा, महाराजा गंगासिंह विश्‍व विद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के छात्र संघ द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल आह्वान 2022 में बुधवार को हुए सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम में युवाओं ने फिल्मी गानों पर जमकर झूमने का आनंद लिया।

Youth danced fiercely on film songs in Youth Festival-1

Youth danced fiercely on film songs in Youth Festival-1

सांस्कृतिक  कार्यक्रमों में जिलेभर के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि यूथ फेस्टिवल के तहत बुधवार को ड्रामा, वाद-विवाद, क्विज़, रंगोली, पोस्टर, गायन नृत्य व समूह नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इन नृत्य प्रस्तुतियों में एकल, डुएट व समूह नृत्य प्रतियोगिताओं में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, डूंगर कॉलेज, महारानी कॉलेज, बिनानी कॉलेज, नेहरू शारदा पीठ के साथ एमजीएसयू के विद्यार्थी शामिल हुए।

डॉ. मेघना ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह व उपाध्यक्ष दीपिका शर्मा ने कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए हिन्दु जागरण मंच के प्रांत संयोजक जेठानंद व्यास तथा विप्र फॉउन्डेशन के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित का शॉल व साफा पहनाकर सम्‍मान किया।

कार्यक्रम में प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, डॉ. अनिल कुमार दुलार, डॉ. प्रगति सोबती, डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, डॉ. गौतम मेघवंशी, डॉ. संतोष कंवर शेखावत, डॉ. यशवंत गहलोत, डॉ. ज्योति लखानी, डॉ. प्रभुदान चारण, डॉ. लीला कौर, अमरेश सिंह, डॉ. सीमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

फेस्टिवल के दूसरे दिन विभिन्न खेलों के सेमीफाइनल व फाइनल खेले गये। मीडिया प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि यूथ फेस्टिवल के तीसरे व अंतिम दिवस समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेताओं को मंच से पुरस्कृत किया जाएगा।

साथ ही सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालय, महाविद्यालय को चल वैजयंती देकर सम्मानित किया जाएगा।