बीकानेर, (समाचार सेवा)। युवा लेखक कैलाश राजपुरोहित ने सबको बताई अपनी सैकंड गर्लफ्रेंड’ की खूबियां, बीकानेर निवासी युवा लेखक कैलाश राजपुरोहित का हाल ही में प्रकाशित पहला फिक्शनल उपन्यास ‘माई सैकेंड गर्लफ्रैंड’ ऑनलाइन व हार्डबाउंड क्षेत्र में धूम मचा रहा है।
लेखक राजपुरोहित ने मंगलवार को बीकानेर के होटल राजमहल में पत्रकारों को बताया कि उपन्यास का विमोचन 14 फरवरी वेलेन्टाइन डे को विश्वस्तरीय मंच पर ऑनलाइन माध्यम से हुआ। उन्होंने बताया कि उपन्यास का प्रकाशन बीएफसी प्रकाशन प्रालि द्वारा किया गया है। उपन्यास अमेजन और किंडल पर ऑनलाइन प्रारूप में भी पाठकों के लिए उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि प्रकाशन के अगले हफ्ते 23 से 28 फरवरी के बीच यह उपन्यास किंडल की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया था और अब तक ऑनलाइन तथा हार्डबाउंड मिलाकर इसकी कुल 600 सी अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं।
पेशे से गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर, लॉन टेनिस खिलाड़ी व रोलर स्केटिंग में स्वर्ण पदक विजेता कैलाश राजपुरोहित ने बताया कि अपने उपन्यास में उन्होंने एक ऐसे युवा नायक का किरदार उकेरा है जो कैरियर की संघर्षरत शुरआत को सफल आईटी एंटरप्रेन्योर के मुकाम तक लेकर पहुँचता है। इसी यात्रा में वह आईटी से जुड़ी एक लड़की से असफल प्रेम विवाह करता है।
वर्षों बाद नायक को एक अन्य लड़की में अपना खोया हुआ प्रेम नजÞर आता है परंतु इस बार उसे पाने की राह में संघर्ष की एक नई इबारत उसका इंतजार कर रही होती है। राजपुरोहित ने बताया कि शीघ्र ही इस उपन्यास पर वेब सीरीज आ सकती है तथा उपन्यास का ऑडिबल वर्जन भी जल्दी ही उपलब्ध होगा।
सभी को मिले इंदिरा रसोई योजना का फायदा : कलक्टर
बीकानेर, (समाचार सेवा)। कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि इंदिरा रसोई योजना का फायदा सभीलोगों को मिले इसके लिये अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान यह भी पता करना होगा कि केवल कुछ गिने-चुने लोगों द्वारा ही इंदिरा रसोई योजना का फायदा तो नहीं लिया जा रहा है।

कलक्टर मेहता मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मेहता ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जरूरतमंदों को शुद्ध, ताजा और पौष्टिक भोजन मिले और इसकी वास्तविकता धरातल पर नजर आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिले में संचालित इंदिरा रसोई में बेहतर साफ-सफाई रहे और पौष्टिक भोजन बने, इसकी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियमित रूप से जांच करवाएं तथा निरीक्षण भी करें। कलक्टर ने कहा कि इंदिरा रसोई में आने वाले व्यक्तियों को भोजन की जानकारी देने के लिए रसोई के मुख्य दरवाजे तथा भोजन कक्ष स्पष्ट शब्दों में मैन्यू लिखा होना चाहिए।
आयुक्त नगर निगम ए.एच गौरी ने बताया कि निगम क्षेत्र में 10 स्थानों पर इंदिरा रसोई संचालित की जा रही है। देशनोक, नोखा, श्रडूंगरगढ़ में भी एक-एक इंदिरा रसोई संचालित हो रही है। बैठक में निगम उपायुक्त पंकज शर्मा सहित सभी पालिकाओं के अधिकारी उपस्थित थे।
शोधार्थी हेमलता शर्मा का किया सम्मान
बीकानेर, (समाचार सेवा)। बायो केमेस्ट्री में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाली शोधार्थी हेमलता शर्मा को कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार स्व. बजरंग शर्मा की पुत्री हेमलता बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की बायोकेमेस्ट्री शाखा में कार्यरतहैं। समारोह में कल्याण फाउंडेशन कि निदेशक कामिनी भोजक, सचिव आर के शर्मा, समाजसेवी सत्यदेव शर्मा, पुरषोतम सेवक,
नितिन वत्सस, दुर्गादत्त भोजक, श्रीलाल सेवग, गिरधर पण्डित शर्मा डॉ. अमित छापरवाल, जितेंद भोजक, खुश, निशा, नताशा विनोद भोजक, महेश भोजक, मणि शर्मा आदि मौजूद रहे।
केंद्र सरकार की घोर नाकामी है घरेलू गैस सिलेंडर के दामो में लगातार वृद्धि : सुनीता गौड़
बीकानेर, (समाचार सेवा)। घरेलु गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि से त्रस्त महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने खाली गेस सिलेण्डरों व चूल्हा चौका के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद आम आदमी को कदम कदम पर परेशानी झेलनी पड़ रही है।



