Samachar Seva

Mission Patrkarita

फंदे पर झूला आटा सप्लाई करने वाला युवक

FANCI KA FANDA

बीकानेर, (samacharseva.in) फंदे पर झूला आटा सप्लाई करने वाला युवक, शहर में आटा सप्लाई का काम करने वाले फड़ बाजार निवासी युवक विजय कुमार स्वामी पुत्र किशन लाल स्वामी (47) ने बीछवाल थाना क्षेत्र में श्रीगंगानगर रोड स्थित एक बंद होटल के बरामदे में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों व पुलिस को इसकी जानकारी शनिवार सुबह हुई।

मृतक फड़ बाजार की ही एक फर्म में आटा सप्लाई का काम करता था। वह शुक्रवार को घर से निकल गया था। रात को देर तक उसके घर नहीं पहुंचने पर भाई मनोज स्वामी ने कोटगेट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह बीछवाल थाना पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर शिनाख्तगी करवाई। मृतक के परिजनों ने बताया कि सादगी से रहने वाला विजय कल सुबह घर से निकला था। दिनभर घर नहीं आया।

उसका फोन भी बंद आ रहा था। सब जगह तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला था। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेने के मौके पर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिये पीबीएम होस्पीटल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के शव की कोरोना जांच कराये जाने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।