Samachar Seva

Mission Patrkarita

साहित्‍यकार डॉ. मेघना शर्मा, कमल रंगा व शफ़ीक़ अहमद वारसी का होगा सम्‍मान  

Writers Dr. Meghna Sharma, Kamal Ranga, and Shafiq Ahmed Warsi to be honored.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मेघना शर्मा,  राजस्थानी में वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा तथा उर्दू साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जयपुर के नौजवान शायर शफ़ीक़ अहमद वारसी का रविवार को बीकानेर के महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से नवाजा जाएगा।

सम्मान के क्रम में तीनों शख़्सियतों को शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र एवं माल्यार्पण से अभिनंदन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति में रविवार शाम 4.15 बजे शुरू होगा।  स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति के अध्यक्ष पूनम मोदी, सचिव राजीव मित्तल तथा कार्यक्रम समन्वयक क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि समारोह के दौरान मशहूर उर्दू शायर मरहूम बशीर बद्र की याद में एक राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर रमज़ान राजजामी करेंगे।  मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद शांतिलाल मोदी होंगे। कार्यक्रम में संजय पुरोहित व क़ासिम बीकानेरी का सक्रिय सहयोग रहेगा।