Samachar Seva

Mission Patrkarita

संगठन में मजबूती से जुटेंगे फिर मैदान में डटेंगे – यशपाल गहलोत

Will unite strongly in the organization and then stand in the field - Yashpal Gehlot

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) संगठन में मजबूती से जुटेंगे फिर मैदान में डटेंगे – यशपाल गहलोत, बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा चुनाव के बाद बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की बैठक हुई।

बैठक के दौरान श्री राष्‍ट्रीय करनी राजपूत सेना के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन तथा  डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर पर दो मिनट का मौन रखकर दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी ने अपनी पूरी ईमानदारी से निष्ठा से मेहनत की  ये अलग बात है की हम चुनाव जीत नही पाए।

बैठक में मदन गोपाल मेघवाल, जिया उर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, साजिद सुलेमानी, आनंद सिंह सोढा, सुमित कोचर, जाकिर नागौरी, शर्मिला पंचारिया,  अब्दुल मजीद खोखर, श्रीलाल व्यास, अरविंद मिढ़ा, अयूब अली सोढा, ललित तेजस्वी, मुकेश राजस्थानी, हेमंत किराडू, जावेद पडिहार, शिवशंकर बिस्सा, मुजाहिद कुरेशी, किसन तंवर, पूनमचंद, ने भी विचार रखे।