बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के हर घर में क्यूं है रेणु मैम की चर्चा?, बीकानेर के हर घर में इन दिनों महिलाओं की जुबान पर एक ही नाम के चर्चें हैं रेणु मैम। श्रीमती रेणु शर्मा बीकानेर में मीनाक्षीदत्त मेकओवर्स की संचालिका हैं।
आपने कोरोना काल में कोरोना वारियर के रूप में काम कर चुकी महिलाओं का निशुल्क मेकओवर करने का निर्णय लिया हुआ है। अब तक इनके पार्लर में चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, बैंक, आंगनबाडी सहित विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत महिलाओं ने इस निशुल्क मेकओवर सुविधा का लाभ उठाया है।
यही कारण है कि आज बीकानेर के हर घर में श्रीमती रेणु शर्मा की चर्चा है जोकि महिलाओं में रेणु मैम के नाम से फेमस हैं। मीनाक्षी दत्त मेकओवर्स की यह सुविधा 16 जून से शुरू हुई जो 16 जुलाई तक चलेंगी।आप भी देखें और सुने अब तक इस सुविधा से लाभान्वित हो चुकी महिलाओं का अनुभव क्या रहा है। देखें वीडियो।


