Samachar Seva

Mission Patrkarita

खुशबू व्यास चंद्रशेखर उत्कृष्टता पुरस्कार से अलंकृत

Khushboo Vyas honored with Chandrashekhar Excellence Award

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)एनआईआरसी बीकानेर चैप्टर की चेयरपर्सन खुशबू व्यास और युवा रंग अभिनेता शैलेंद्र सिंह को चंद्रशेखर उत्कृष्टता पुरस्कार द्वारा अलंकृत किया गया। सखा संगम और साझी विरासत के संयुक्त तत्वावधान में दक्ष द्वारा समर्थित चंद्रशेखर स्मृति उत्कृष्टता उत्सव समारोह का आयोजन किया गया।

खेल प्रशासक, कवि एवं संस्कृतिकर्मी स्व. चंद्रशेखर जोशी की स्मृति में आयोजित किये जा रहे 12 मासा उत्कृष्टता उत्सव की पहली कड़ी का यह आयोजन दक्ष परिसर में किया गया। इस कार्य में कंपनी प्रबंधन के क्षेत्र में खुशबू व्यास और रंग अभिनय के क्षेत्र में शैलेंद्र सिंह को प्रथम चंद्रशेखर उत्कृष्टता पुरस्कार द्वारा विभूषित किया गया।

सखा संगम, साझी विरासत, शब्द रंग, सप्त ऋषि मंडल, मुक्ति संस्थान, ब्रह्म बगीचा प्रन्यास, एकलव्य आर्चरी एकेडमी, भल्ला फाउण्डेशन, एवं भगवान आदिश्वरनाथ जैन मन्दिर ट्रस्ट जैसी संस्थाओं द्वारा मिलकर चंद्रशेखर स्मृति उत्कृष्टता उत्सव समिति का गठन किया गया है जो हर माह की 15 तारीख को विभिन्न क्षेत्र की उत्कृष्ट हस्तियों का पुरस्कार प्रदान कर सम्मान करेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संपादक एवं व्यंग्यकार अजय जोशी थे। अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा ने की। संचालन राजेंद्र जोशी ने किया। खुशबू व्यास के प्रशस्ति पत्र का वाचन राजाराम स्वर्णकार ने किया। शैलेंद्र सिंह के प्रशस्ति पत्र का वाचन जुगल पुरोहित ने किया।  दक्ष के निदेशक शशांक शेखर जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।