NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। तीरंदाज़ी में हर्षिता बिश्नोई की चांदी, बीकानेर निवासी हर्षिता बिश्नोई ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता मे सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। द्रोणाचार्य अकादमी की हर्षिता ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच व माता संगीता बिश्नोई को दिया है। हर्षिता के मेडल जीतने पर द्रोणाचार्य अकादमी में प्रशिक्षक गणेश व्यास, अनिल चांगरा ने प्रसन्नता जताई है।

Harshita Bishnoi’s silver in archery
मोबाइल कोर्ट 9 व 29 फरवरी को
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। ग्राम न्यायालय बीकानेर द्वारा नाल में शुक्रवार 9 फरवरी तथा नौरंगदेसर में गुरुवार 29 फरवरी को मोबाइल कोर्ट का आयोजन प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा। यह जानकारी ग्राम न्यायालय बीकानेर के न्यायाधिकारी ने दी।
















