कौन बनेंगी बीकानेर की महापौर, सुशीला या अंजना, मतदान समाप्त, परिणाम का इंतजार
बीकानेर, (समाचार सेवा)। नगर निगम बीकानेर के महापौर के चुनाव के लिये मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान अब समाप्त हो गया है। दोनों महापौर प्रत्याशियों सहित पार्षदों, पार्टियों तथा क्षेत्र के लोगों को परिणाम का इंतजार है। कुछ ही देर में यह पता चल जाएगा कि बीकानेर की पहली लेडी मेयर कौन होगी। क्या भाजपा की सुशीला मेयर बनेगी या कांग्रेस की अंजना खत्री।

पहली नजर में अधिक पार्षदों के साथ जीती भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में बाजी मारती दिखती है मगर कांग्रेस के प्रयासों के इस चुनाव में रौचकता आ गई। 30 पार्षदों वाली कांग्रेस ने 38 पार्षदों वाली भाजपा को जोर करवा दिया है। अपना मेयर बनाने के लिये किसी भी दल को 41 पार्षदों की आवश्यकता है। यही कारण है कि दोनों दलों का जोर निर्दलियों को अपनी ओर करने का रहा।

हां दोनों पार्टियों को क्रास वोटिंग की भी आशंका है। दोनों ही पार्टियों ने पार्षद के चुनाव के दिन से ही अपने अपने पार्षदों को एकत्र कर रखा था। दोनों ही पार्टी अपना अपना बोर्ड बनाने की कोशिश में जी जान से जुटे रहे। सब कुछ अब जल्द जनता के सामने आ जाएगा। महापौर के चुनाव में मतदान मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ।

महापौर की दोनों प्रत्याशी कांग्रेस की अंजना खत्री व भाजपा की सुशीलाकंवर राजपुरोहित ने मतदान कर दिया है। सबसे पहले मतदान करने वालों कांग्रेस की पार्षद व महापौर की प्रत्याशी अंजना खत्री, शिवशंकर बिस्सा, आनन्द सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुनील गेदर, मेहनाज गेदर, महबीन बानों, शांतिलाल मोदी, ज्योति, वसीम खिलजी, कुसुम भाटी रहे। निर्दलिय पार्षद अनिता ने भी मतदान किया।
