Loading Now

updates

कौन फैंक गया टैक्‍सी स्‍टेंड के पास मृत शिशु?

BIKANER CRIME NEWS

बीकानेर(samacharseva.in)। कौन फैंक गया टैक्‍सी स्‍टेंड के पास मृत शिशु, सदर थाना क्षेत्र स्थित एमएन अस्‍पताल के पास के टैक्‍सी स्‍टेंड पर एक मृत शिशु सोमवार को मिला। पुलिस ने इस संबंध में बुधवार 29 जुलाई को अज्ञात व्‍यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्ज किया है। सर्व समाज कल्‍याण व विकास समिति के मंत्री तथा बीछवाल में लालगढ स्थित करणी नगर के मकान बी-30 निवासी आदर्श शर्मा ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को किसी अज्ञात व्‍यक्ति ने मृत शिशु को घटना स्‍थल पर फेंककर वहां से चला गया। मामले की जांच एएसआई कोहर सिंह को दी गई है।

Share this content:

You May Have Missed