Samachar Seva

Mission Patrkarita

माजीसा बास से किसने ? शेयर किए बच्‍चो के अश्‍लील वीडियो

Who from Majisa Bass shared child porn videos

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। माजीसा बास से किसने ? शेयर किए बच्‍चो के अश्‍लील वीडियो, सदर थाना पुलिस ने बच्‍चों के अश्‍लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में मोबाइल नंबर 8739982485 के धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी विकास बिश्‍नोई ने बताया कि बीकानेर के माजिसा का बास क्षेत्र से मोबाइल 8739982485 से इस वर्ष 15-16 मार्च के बीच सोशल मीडिया पर बच्‍चों के अश्‍लील वीडियो शेयर किए गए।

इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस स्‍टेशन एसओजी राजस्‍थान जयपुर के साइबर पुलिस पोर्टल स्‍टेट नोडल एजेन्‍सी के पास नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्‍यूरो (एनसीआरबी) नई दिल्‍ली से साइबर टिपलाइन रिपोर्ट (एनसीएमईसी) प्राप्‍त हुई है।

इस रिपोर्ट में मोबाइल 8739982485 के धारक के खिलाफ शिकायत मय दस्‍तावेज पीडीएफ फाइल, संदिग्‍ध व्‍यक्ति तथा घटना से संबंधित विवरण व चाइल्‍ड पोर्नोग्राफी वीडियो संलग्‍न हैं।

थानाधिकारी विकास बिश्‍नोई ने बताया कि आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ पोक्‍सो एक्‍ट तथा आईटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।