Samachar Seva

Mission Patrkarita

वन क्षेत्र में कलेक्टर को दिखे गिद्ध, चील और सांडा

Vulture, eagle and sanda seen by collector in forest area

बीकानेर, (समाचारसेवा)। वन क्षेत्र में कलेक्टर को दिखे इजिप्शियन गिद्ध, चील और सांडा, कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शनिवार को जोड़बीड  गाढवाला कंजर्वेशन रिजर्व रेंज का निरीक्षण किया। वन क्षेत्र में कलेक्टर को इजिप्शियन वल्चर, टोनी ईगल, जंगली सूअर, नीलगाय, चिंकारा, सांडा आदि दिखाई दिए।

उन्‍होंने गिद्ध संरक्षण क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए प्लास्टिक को यहां से पूरी तरह हटाने को कहा। कलेक्टर ने यहां दुर्लभ प्रजाति पीलू के पौधों के बीजों को एकत्र करने को भी कहा। उन्‍होंने पक्षियों के लिए बनाए गए वाटर पॉइंट्स को देखा।

इकोट्यूरिज्म के लिए जोड़बीड़ में 25 हैक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जाने वाली लव कुश वाटिका स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्‍होंने बताया कि यहां तीन किलोमीटर लम्बा वाकिंग ट्रेक बनेगा। जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर और सोलर प्लांट बनाया जाएगा।