Samachar Seva

Mission Patrkarita

आगामी 9 अक्‍टूबर को बीकानेर आएंगी वसुन्‍धरा राजे

Vasundhara Raje will come to Bikaner on 9th October

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) आगामी 9 अक्‍टूबर को बीकानेर आएंगी वसुन्‍धरा राजे, भारतीय जनता पार्टी की राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष व राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुन्‍धरा राजे आगामी 9 अक्‍टूबर को बीकानेर आएंगी।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्‍यक्ष अशोक परनामी ने मंगलवार को देशनोक में मीडिया से बात करते हुए बताया कि श्रीमती राजे रविवार 9 अक्‍टूबर को देशनोक की करणी माता के दर्शन करेंगी। कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।

बाद में वे देशनोक से बीकानेर शहर पहुंचेगी। जहां भाजपा के बीकानेर से पूर्व विधायक रहे स्‍व. डॉ. गोपाल जोशी के घर शोक प्रकट करने पहुंचेगी।

परनामी ने बताया कि राजे बीकानेर पूर्व की विधायक सिदिध कुमारी के निवास पहुंचकर उनकी माता के निधन पर भी शोक प्रकट करेंगी।