Samachar Seva

Mission Patrkarita

सरकारी कार्यालयों में हिन्दी का प्रयोग, संभाग संगोष्ठी 13 को

Use of Hindi in Government Offices, Divisional Seminar on 13

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)सरकारी कार्यालयों में हिन्दी का प्रयोग, संभाग संगोष्ठी 13 को, हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में 13 सितम्बर को प्रातः 11 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में सरकारी कार्यालयों में हिन्दी का प्रयोगविषयक संभाग स्तरीय संगोष्ठी होगी।

संगोष्‍ठी की अध्‍यक्षता संभागीय आयुक्‍त नीरज कुमार पवन करेंगे। राजभाषा सम्पर्क अधिकारी व राजस्थानी भाषा अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि हिन्दी दिवस के अवसर पर संभागीय आयुक्त कार्यालय की ओर से 13 व 14 सितम्बर को संगोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा।

उन्‍होंने बताया कि 14 सितम्बर को दोपहर 12 बजे राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय सभागार में ‘राष्ट्रीय एकता और हिन्दी’ विषयक संगोष्ठी आयोजित की जायेगी, इसके मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार-शिक्षाविद डॉ. मदन केवलिया होंगे व अध्यक्षता संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज कुमार पवन करेंगे।