Samachar Seva

Mission Patrkarita

ट्रक चुरा ले गए अज्ञात वाहन चोर

Unknown vehicle thief stole truck

बीकानेर, (samacharseva.in)। ट्रक चुरा ले गए अज्ञात वाहन चोर, नयाशहर थाना पुलिस ने कोठारी अस्‍पताल के सामने एक प्‍लाट पर खडे ट्रक की चोरी के मामले में अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ट्रक मालिक चूरू मूल के हाल बीकानेर में सब्‍जी मंडी के पीछे शनि मंदिर के पास के निवासी 48 वर्षीय फूसाराम जाट पुत्र भगवानाराम ने रविवार देर शाम दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसने अपना ट्रक आरजे 21-जी-1721 गत माह 25 अगस्‍त को वैध मघाराम कॉलोनी में अपने प्‍लाट पर पार्क किया था। परिवादी के अनुसार इस माह 2 सितंबर को जब वह ट्रक लेने अपने प्‍लाट पर पहुंचा तो ट्रक वहां नहीं था। थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच एएसआई ओमप्रकाश यादव को सौंपी गई है।