Samachar Seva

Mission Patrkarita

ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत NDPS एक्ट के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Two wanted accused under the NDPS Act arrested under Operation Neelkanth.

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकण्ठके तहत मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट में वांछित दो मादक पदार्थ सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में वांछित चल रहे आरोपी शौफिन भाटी और श्यामलाल कस्वां को दबोचा है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और प्रकरण में आगे अनुसंधान किया जा रहा है।

ये दोनों आरोपी अवैध मादक पदार्थ एमडी की सप्लाई में लिप्त थे।आरोपियों की पहचान शौफिन भाटी (32 वर्ष) पुत्र कुदरत अली, निवासी विमल भवन के पीछे, सर्वोदय बस्ती बीकानेर तथा श्यामसुंदर उर्फ श्यामलाल कस्वां (23 वर्ष) पुत्र रामकिशन जाट, निवासी विमल भवन के पीछे सर्वोदय बस्ती, बीकानेर के रूप में हुई है।  

पुलिस टीम

एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी वृत्त नगर अनुज डाल के निकट सुपरविजन में मुक्‍ताप्रसाद नगर थानाधिकारी विजेंद्र कुमार सीला के नेतृत्व में थाना जाप्ता ने यह कार्रवाई की। टीम में  कांस्‍टेबल छगनलाल  कैलाश तथा कांस्‍टेबल जसवंतराज शामिल रहे।