Loading Now

updates

अगरबत्‍ती व्‍यवसायी गिरिराज अग्रवाल हत्‍या-लूट कांड में दो और आरोपी गिरफ़्तार

Two more accused arrested in agarbatti businessman Giriraj Agarwal murder-robbery case

बीकानेर, (samacharseva.in) अगरबत्‍ती व्‍यवसायी गिरिराज अग्रवाल हत्‍या-लूट कांड में दो और आरोपी गिरफ़्तार, नयाशहर थाना पुलिस ने पूगल रोड पर अगरबत्‍ती व्‍यवसायी गिरिराज अग्रवाल की गोली मारकर की गई हत्‍या व लूट के मामले के मुख्‍य आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में दो और युवाओं को गिरफतार किया है।

ggg-300x85 अगरबत्‍ती व्‍यवसायी गिरिराज अग्रवाल हत्‍या-लूट कांड में दो और आरोपी गिरफ़्तार

इनमें बासी बरसिंहसर मूल के हाल बीकानेर में बंगला नगर में चौधरी धर्मकांटा के पास के निवासी 19 वर्षीय उमेश सियाग पुत्र सुखराम जाट तथा गांव जसरासर मूल के हाल बीकानेर में बंगला नगर में तिरुपति स्‍कूल के पास के निवासी 19 वर्षीय राकेश तर्ड पुत्र बाबूलाल जाट शामिल हैं।जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि कोर्ट ने दोनों अभियुक्‍तों सियाग व तर्ड को न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी सिंह ने बताया कि गिरिराज हत्‍याकांड व लूट के गिरफतारशुदा मुख्‍य आरोपियों में भाटों के बास स्थित विवेक बाल निकेतन स्‍कूल के पीछे के निवासी 18 वर्षीय विष्‍णु बिश्‍नोई पुत्र रामस्‍वरूप बिश्‍नोई तथा सांवतसर मूल के हाल बीकानेर में बंगलानगर स्थित गणगौर स्‍कूल के पास के निवासी 20 वर्षीय संतोष बिश्‍नोई उर्फ संतिया पुत्र रामस्‍वरूप बिश्‍नोई को 9 नवंबर तक पुलिस रिमांड में लिया हुआ है। इन अभियुक्‍तों से पूछताछ की जा रही है।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता, 7597514697, Email-ushajoshi0077@gmail.com

 

Share this content:

You May Have Missed