बीकानेर(samacharseva.in)। लोरेंस गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, पांच लाख का ईनामी बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागा,गजनेर थाना पुलिस ने सोमवार को चांडासर व रोही मोखा में नाकाबंदी तोडकर भाग रहे लारेंस गैंग के दो गुर्गों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। हरियाणा प्रदेश का एक पांच लाख का ईनामी बदमाश संजय उर्फ काला झठेडी इस दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।



