Samachar Seva

Mission Patrkarita

चार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को पच्चीस-पच्चीस बीघा भूमि आवंटित

Twenty-five-twenty-five bighas of land allotted to four international players

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) चार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को पच्चीस-पच्चीस बीघा भूमि आवंटित, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी शालिनी पाठक, राजू लाल चौधरी, राजेश कुमार और पाना देवी चौधरी को 25-25 बीघा भूमि का आवंटन किया गया है।

उपनिवेशन आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि  बुधवार को उपनिवेशन विभाग की ओर से इन खिलाडियों को पट्टे भी वितरित कर दिये गए।

उपनिवेशन आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार की अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को उपनिवेशन क्षेत्र में भूमि आवंटन की योजना के तहत यह आवंटन किया गया है। इसके तहत शालिनी पाठक और राजू लाल चौधरी को निःशुल्क आवंटन किया गया।

वहीं राजेश कुमार और पाना देवी चौधरी को कीमतन आवंटन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त रामरतन सौंकरिया, उपायुक्त कन्हैयालाल सोनगरा, तहसीलदार बिहारी लाल मौजूद रहे।