Samachar Seva

Mission Patrkarita

कांस्‍टेबल की हत्‍या के प्रयास का आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

sharabi draiver

बीकानेर, (samacharseva.in)। कांस्‍टेबल की हत्‍या के प्रयास का आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, बीछवाल थाना पुलिस ने अपने एक कांस्‍टेबल की हत्‍या का प्रयास करने के आरोपी ट्रक ड्राइवर पंजाब निवासी 50 वर्षीय मंजीत सिंह राजपूत पुत्र भोपाल सिंह ओड को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के ट्रक पीबी-02-बीएल-9727 को भी जप्‍त कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को न्‍यायिक हिरासत के तहत जेल भिजवा दिया है।

बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी मंजीन सिंह ने शनिवार 9 जनवरी की शाम को राष्‍ट्रीय राजमार्ग 62 पर नाकेबंदी के दौरान बीछवाल थाना क्षेत्र में ड़यूटी कर रहे कांस्‍टेबल बुधराम को अपने ट्रक से कुचलकर उसकी हत्‍या करने का प्रयास किया।

आरोपी ने ट्रक की चैकिंग के लिये ट्रक को रोकने का इशारे को जानबूझ कर अनदेखा करते हुए कांस्‍टेबल को टक्‍कर मारी और उसे 200 मीटर तक घसीटा।