USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। अपने को हिन्दू बताकर युवती को फांसा, शादी से इंकार किया तो अश्लील वीडियो वायरल किए, सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ा बाजार क्षेत्र के सिंघियों के चौक के निवासी मुस्लिम समाज के युवक अमन टाक पुत्र लियाकत अली के खिलाफ एक हिन्दू युवती को परेशान करने व जबरन शादी करने का दबाव डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
मंगलवार 12 दिसंबर को सिटी कोतवाली थाने पहुंचे पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमन पुत्र लियाकत उसकी पुत्री को धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव डाल रहा है। शादी नहीं करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने तथा 5 लाख रुपये देने की मांग कर रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने अपने आप को हिन्दू बताकर युवती से मेलजोल बढ़ाया, दुष्कर्म किया, धर्म उजागर होने के बाद युवती को धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया है। जांच अधिकारी कोतवाली थाना प्रभारी मोनिका बिश्नोई ने बताया कि युवती के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ दी गई रिपोर्ट की जांच की जा रही है।
साथ ही युवती का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा। इस मामले में युवती का कहना है कि आरोपी वर्ष 2019 में उससे संपर्क में आया। मुस्लिम होने के बावजूद उसने धोखे से अपने आप को हिन्दू बताया। अप्रैल 2022 तथा अक्टूबर-नवंबर 2022 के दौरान बीकानेर शहर के होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।
युवती के अनुसार आरोपी के धर्म के बारे में पता चलने पर वह उससे शादी नहीं करना चाहती है। इसी कारण आरोपी आपराधिक तरीकों से उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। साथ ही पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है।


