Samachar Seva

Mission Patrkarita

परिवहन विभाग के वाटर कूलर खराब, शौचालय पर ताला, जेनरेटर ठप

Transport department's water cooler damaged, toilet locked, generator stalled

बीकानेर, (समाचार सेवा)। परिवहन विभाग के वाटर कूलर खराब, शौचालय पर ताला, जेनरेटर ठप, बीकानेर सिटीजन एशोसिएसन ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर बताया है कि परिवन विभाग के कार्यालय में जन सहयोग से बनी प्याऊ के वाटर कूलर खराब हो चुके हैं।

Transport department's water cooler damaged, toilet locked, generator stalled 2

Transport department’s water cooler damaged, toilet locked, generator stalled 2

एशोसिएसन के एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने वर्तमान में भीषण गर्मी के दौर में आरटीओ व डीटीओ कार्यालय पहुचने वाले लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।

आरटीओ के स्टाफ तक को बाहर से पानी के केम्पर मंगाने पड़ रहे हैं। यहां जनरेटर भी खराब होने के कारण भी आम लोगों का काम बाधित होता हैं।

शर्मा के अनुसार विभाग परिसर में बने जन शौचालयों पर भी ताले लगे हैं।