Samachar Seva

Mission Patrkarita

इस बार 21 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाना शास्त्र सम्मत

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर के भागवताचार्य प्रखर पंडितों ने इस बार 21 अक्‍टूबर को दीपावली पर्व मनाने को शास्‍त्र सम्‍मत बताया है। इस संबंध में मंगलवार को रत्‍तानी व्‍यासों के चौक में स्‍थानीय पंडितों ने पत्रकार वार्ता कर 21 अक्‍टूबर को दीवाली क्‍यूं मनाए इसके प्रमाण पेश किए।

पंडितों के अनुसार यह निर्णय सम्पूर्ण भारत वर्ष के लिए एकसमान है, जिसमें राजस्थान के बीकानेर जिले सहित सभी क्षेत्र शामिल हैं। पंडितों ने बताया कि पिछली बार की तरह पूरे देश मे  दीपावली महापर्व को लेकर इस बार भी आमजन असमंजस में है। इसी असमंजस को दूर करने के लिए शहर के विद्वान, ज्योतिषाचार्य, भागवताचार्य प्रखर पंडितों ने मंथन कर दीवाली मनाने तथा लक्ष्मी पूजन की तिथि 21 अक्‍टूबर को सही बताया है।

शहर के विभिन्‍न पंडित रहे शामिल

पत्रकार वार्ता में भागवताचार्य पँडित महेंद्र व्यास, ज्योतिषाचार्य पँडित ने भगवान दास व्यास, पँडित नितेश व्यास (एस्ट्रो भा), पँडित श्रवण व्यास, पँडित सुशील व्यास, पँडित भाई श्री व्यास,  पँडित महेंद्र व्यास महाराज, पँडित कुंज बिहारी व्यास, पँडित संजय  कृष्ण भारद्वाज, पँडित सुशील व्यास, सुरेंद्र व्यासअरुण,  संजय, अविनाश,  आशाराम व्यास, अभय आदि ने सभी को 21 अक्टूबर की दिपावली मनाने का सन्देश दिया।