Samachar Seva

Mission Patrkarita

आपकी जिन्‍दगी बदल सकता है एन्ग्रामर्स का 12 दिन का यह फ्री कोर्स

This 12-day free training from Engramers can change your life

एन्ग्रामर्स इंस्टिट्यूट ने युवाओं में टेक्नोलॉजी के प्रति जाग्रति लाने की जगाई अलख

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर के एन्ग्रामर्स इंस्टिट्यूट ने छात्रों एवं युवाओं के लिए 12 दिनों का कंप्यूटर कोर्स लांच किया है जिसे नाम “दा टेक रेवोलुशन बाय एन्ग्रामर्स” नाम दिया गया हैइस कोर्स का मुख्य उद्देश्य बीकानेर के युवाओं के बीच टेक्नोलॉजी के प्रति जाग्रति लाना है

“दा टेक रेवोलुशन बाय एन्ग्रामर्स” के अंतर्गत छात्रों को 12 दिनों में टेक्नोलॉजी की दुनिया के अलग अलग विषयों के बारे में अवगत करवाया जाएगा एवं इसका सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा। ये कोर्स पूर्णरूप से निशुल्क होगा। इसका पहला बैच 23 सितम्बर 2024 से शुरू होगा, एन्ग्रामर्स इंस्टिट्यूट की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर इसमें पंजीकरण किया जा सकता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक पुखराज प्रजापत, मधुर व्यास, जीतेन्द्र व्यास, हिमांशु व्यास, मधुर खत्री, रोहित गहलोत छात्रों का मार्गदर्शन देंगे। कंपनी के एजुकेशन डायरेक्टर पुखराज प्रजापत ने बताया की इस कोर्स को लगभग 1 साल के अध्ययन के बाद बनाया गया है। एन्ग्रामर्स इंस्टिट्यूट के मार्केटिंग एवं ऑपरेशन डायरेक्टर हिमांशु व्यास ने बताया कि एन्ग्रामर्स के इस कदम की सराहना बीकानेर शहर के दिग्गज लोगों ने की है।