Samachar Seva

Mission Patrkarita

जबरेश्‍वर महादेव मंदिर में चोरी

Theft in Jabreshwar Mahadev Temple

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)जबरेश्‍वर महादेव मंदिर में चोरी, अज्ञात चोर गोगागेट सर्किल के पास वेटरनरी अस्‍पताल के पीछे स्थित जबरेश्‍वर महादेव मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में मौजूद सामान चुरा ले गये हैं।

कोटगेट थाना पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र में लाल गुफा रोड गली 6 निवासी 62 वर्षीय राजेन्‍द्र कुमार तिवाड़ी पुत्र तुलसीदास की शनिवार 25 फरवरी को दी रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोर मंदिर से शुक्रवार 24 फरवरी की रात को सामान चुरा ले गया। जांच एएसआई श्‍यामलाल को सौंपी गई है।