Samachar Seva

Mission Patrkarita

निर्माणाधीन सोलर प्लांट में चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Theft at solar plant under construction; two accused arrested.

चोरों से 29 किलो सोलर केबिल बरामद

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जामसर थाना पुलिस ने कालासर में निर्माणाधीन टाटा सोलर प्लांट हुई चोरी के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अशरफ शाह व अब्बास शाह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29.120 किलोग्राम सोलर केबिल (तार) बरामद कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन टैक्सी को भी जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशरफ शाह उर्फ अश्रु (31 वर्ष) पुत्र हैदरशाह मुसलमान निवासी रामदेवजी मंदिर के पास, जामसर, जिला बीकानेर तथा अब्बास शाह (21 वर्ष) पुत्र हैदरशाह मुसलमान निवासी रामदेवजी मंदिर के पास, जामसर, जिला बीकानेर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सगे भाई बताए जाते हैं।

विशेष अभियान के तहत कार्रवाई

इसी कार्ययोजना की पालना में थाना हाजा पर थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल का विश्लेषण किया तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुँच बनाई।

वाहन जब्त, आरोपी न्यायालय में पेश

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन टैक्सी (नं. आरजे 07 पीबी 1162) को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर प्राप्त किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद कुल सोलर केबिल 29.120 किलोग्राम को माल मशरूका के रूप में दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि चोरी की अन्य की जानकारी प्राप्त की जा सके।