Samachar Seva

Mission Patrkarita

कांग्रेस की गलत नीतियों से हुई विभाजन की विभीषिका– गोवर्धन वर्मा

The horror of partition happened due to wrong policies of Congress- Goverdhan Verma

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  धोद विधायक गोवर्धन वर्मा में ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों और गलत निर्णय से विभाजन की विभीषिका हुई जिसका नुकसान देश को उठान पड़ा था। वर्मा शुक्रवार को हर घर तिरंगा” अभियान एवं “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” को लेकर बीकानेर देहात भाजपा की कार्यशाला को मुख्‍य वक्‍ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने ही देश को तोड़ने का काम किया था। आज भी कांग्रेसी नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। वर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ जैसे अभियानों का उद्देश्य सिर्फ सांस्कृतिक या ऐतिहासिक ही नहीं, बल्कि इसके पीछे कुछ राजनीतिक और सामाजिक मकसद भी होते हैं. देशवासियों के बीच राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करना सबसे बड़ा मकसद है।

भारतीय सेना आज विश्व में सबसे मजबूत

खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व के चलते भारतीय सेना आज विश्व में सबसे मजबूत सेना बनकर उभरी है। आपरेशन सिंदूर के बाद जिस तरह देशभर में विजयोत्सव मनाया है लोगों ने तिरंगा यात्राएं निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया उसी देशभक्ति के जज्बे को कायम रखने के लिए भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू किया है।

कई देश भारत के पीछे खड़े हैं

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की ही देन है कि  आज दुनिया के कई देश भारत के पीछे खड़े हैं।  संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने भी विचार रखे। देहात भाजपा अध्‍यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि 10 अगस्त को मंडल कार्यशाल होगी। जिला और संभाग स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 13 से 15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे।

ऐतिहासिक स्थलों पर सफाई अभियान

12 से 14 अगस्त के बीच स्वतंत्रता संग्राम, युद्ध स्मारक और ऐतिहासिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। मंडल स्तर पर शहीदों, वीर सैनिकों और बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

विभाजन की पीड़ा से अवगत कराएंगे

इस दिन भाजपा कार्यकर्ता मौन जुलूस निकालेंगे और संगोष्ठियों के माध्यम से लोगों को विभाजन की पीड़ा से अवगत कराएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन महामंत्री दिलीप राजपुरोहित ने किया। मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कार्यशाला में अनेक भाजपा नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए