NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। सरकारी दफ्तर पहुंचे लोगों की वाजिब समस्याओं का तुरंत हो निस्तारण-सुमित गोदारा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सादुलगंज स्थित अपने आवास पर आम जन से मुलाकात कर उनकी परिवेदनाएं सुनीं।
शनिवार प्रातः 9:30 बजे से सायं 5 बजे तक करीब 8 घंटे चली जनसुनवाई में गोदारा ने ग्रामीणों की समस्याएं जानी। मंत्री गोदारा ने आमजन के साथ एक-एक कर संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों से भी नियमित रूप से अपने कार्यालय में भी जनसुनवाई करने और दफ्तर पहुंचने वाले लोगों की वाजिब समस्याओं को तुरंत निस्तारित करने को कहा। गोदारा ने इस दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे प्रतिनिधि मंडलों से भी मुलाकात की और विधायक निधि के तहत विकास कार्यों से जुड़ी राशि जारी की।


