बीकानेर, (समाचार सेवा)। राज्य के साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि केन्द्र की सरकार को दस करोड़ से अधिक लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए तुरंत राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना चाहिए।
डॉ. कल्ला शुक्रवार को इटली मूल के राजस्थानी भाषा के विद्वान डॉ. एल. पी. तैस्सितोरी की 132वीं जयंती पर स्थानीय म्यूजियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में वर्ष 2003 में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार को भेजा था।

















