NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। तीन दिवसीय ” बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल-आजू गूजा” की शुरुआत डॉ करणी सिंह स्टेडियम में शुक्रवार 16 जनवरी से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगी। फेस्टिवल में 3 से 14 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे।
बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल-आजू गूजा” बीकानेर कलेक्टर नम्रता वृष्णि का नवाचार है। केवल परिजनों का मेले में प्रवेश वर्जित रहेगा। परिजन बच्चों के साथ आ सकेंगे। देश भर से थिएटर, चित्रकला, माइम, पॉटरी मेकिंग, ऑरिगेमी, मैजिक शो, जायंट पपेट, म्यूजिक एवं नृत्य के अलावा बड़ी संख्या कलाकार बीकानेर आएंगे। खास आकर्षण धारावी से 18 बच्चों की थियेटर क्रांति रहेगी। इसमें मुंबई के धारावी स्लम से 18 बच्चे आ रहे हैं, जो यहां पर रैपिंग, ग्रैफिटी, म्यूज़िक और थिएटर के माध्यम से संघर्ष से सफलता की कहानी मंच पर साकार करेंगे। फेस्टिवल में बीकानेर में पहली बार दिल्ली से आ रही 15 से 17 फीट ऊंची विशेष जायंट पपेट होगी। जो पूरे मैदान में घूमेगी और दूर से ही अपनी ओर सभी का ध्यान खींचेगी।
लाइव थिएटर परफॉर्मेंस
फेस्टिवल में लाइव थिएटर परफॉर्मेंस, ग्रैफिटी वर्कशॉप, बीटबॉक्स जैम सेशन भी होगा। साथ ही कठपुतली कलाकार संध्या की टीम बच्चों के लिए कहानी, हास्य और भावनाओं से भरी कठपुतलियों का प्रदर्शन करेंगेी। अहमदाबाद से आ रही सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट में स्पेस को ज़िंदा कर देने वाली डूडल आर्ट वर्कशॉप होगी। यह बच्चों की कल्पना शक्ति को नए आयाम देगी। वहीं 18 साल की मैक्रेमे आर्टिस्ट टाटानगर से आएंगी। फेस्टिवल में ब्चचों को प्लास्टिक मैनेजमेंट,वेट वेस्ट और ड्राई वेस्ट,फूड वेस्ट कंट्रोल सहित कई गतिविधियां से भी रूबरू करवाया जाएगा। साथ ही बच्चों के पढ़ने के लिए रीडिंग कार्नर, कॉन्सियस कॉर्नर होगा।
पहली बार पतंगबाजी का जुनून

फेस्टिवल में इस बार कम्युनिटी गेम्स रखे जाएंगे। फेस्टिवल में पहली बार पतंगबाजी का जुनून देखने को मिलेगा। फेस्टिवल की पूरी सजावट की थीम बच्चों के मनोरंजन और उनकी रचनात्मकता को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई है। इस बार बच्चों के लिए खासतौर पर भारत के चार्ली चैपलिन कहे जाने वाले कुणाल मोटलिंग को मुम्बई से बुलाया गया है।


