इस शानदार सम्मान के लिए स्विट्जरलैंड और स्विसमिंट का शुक्रिया – रोजर फेडरर
टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर पर ज़ारी होगा चांदी का सिक्का
बीकानेर, (समाचार सेवा)। टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर स्विट्जरलैंड में पहले ऐसे जीवित व्यक्ति होंगे, जिनके सम्मान में स्विट्ज़लैण्ड में स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। 20 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता खुद फेडरर ने इस सम्मान के लिए अपने ट्विटर पर एक वीडियो ट्वीट कर स्विट्जरलैंड सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, इस शानदार सम्मान के लिए स्विट्जरलैंड और स्विसमिंट का शुक्रिया।

स्विटरजरलैंड की स्विसमिंट ने रोजर फेडरर के सम्मान में उनकी छवि के साथ एक 20 फ्रैंक का चांदी का सिक्का बनाया है। 38 वर्षीय फेडरर स्विटजरलैंड के सबसे सफल व्यक्तिगत खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक 20 ग्रैंड स्लेम और 28 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीते हैं।

देश और दुनियाँ के सिक्कों का संग्रह और अध्यन करने वाले बीकानेर के सुधीर लूणावत के अनुसार इस खास स्मारक सिक्के पर एक तरफ रोजर फेडरर के बैकहैंड करते हुए फोटो है तो दूसरी तरफ स्विट्ज़लैण्ड के अधिकारिक क्रॉस चिन्ह के साथ 20 फ्रेंक लिखा है।
