Samachar Seva

Mission Patrkarita

प्रतिभावान विद्यार्थी हुए पुरस्कृत, भामाशाहों का हुआ सम्मान

Talented students were rewarded, Bhamashahs were honored

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। प्रतिभावान विद्यार्थी हुए पुरस्कृत, भामाशाहों का हुआ सम्मान, शहर के नजदीकी गांव उदयरामसर स्थित शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के वार्षिक उत्सव में प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही विद्यालय को आर्थिकल सहयोग व संशाधन उपलब्‍ध कराने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच संतोष देवी यादव रहीं। अध्‍यक्षता उपसरपंच हेमंत सिंह यादव ने की। विशिष्ट अतिथि पीईईओ उदयरामसर मुकेश यादव, बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गोदारा, तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर की अध्यक्षा संजू लालाणी, मंत्री मीनाक्षी आंचलिया, पूर्व प्रधानाध्यापक वीर किशन सिंह यादव रहे। स्‍कूल के प्रधानाचार्य रतन लाल छलाणी ने स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम के दौरान भामाशाह जीवराज बांठिया ने स्‍कूल को एक कंप्यूटर सिस्टम, बैंक ऑफ़ बड़ोदा नौरंगदेसर ब्रांच के मैनेजर प्रशांत राजपुरोहित ने एक स्मार्ट टीवी, यूथ फाउंडेशन ट्रस्ट के नरेंद्र सिंह ने एक प्रोजेक्टर तथा उप सरपंच हेमंत सिंह यादव ने विद्यालय को तीन स्मार्ट टीवी, दो बड़ी अलमारी, 8 ऑफिस चेयर, 10 बेंच देने की घोषणा की।

वार्षिक उत्‍सव आयोजन में रणजीत शर्मा, कृष्णकांत, अजीत सिंह यादव, मालचंद मल्ल, विशालदीप पटवारी, रमेश सिंह यादव, लिखमाराम सुथार, राजकुमार मेघवाल, ओम प्रकाश व्यास भोमाराम कुम्हार, ओम प्रकाश छींपा, देवकरण सुथार, नरसिंह राजपूत, ईशुखां, भिंयाराम रेगर, बनवारी लाल शर्मा मौजूद रहे। संचालन अध्यापक अविनाश आशिया तथा शैलजा बिश्नोई ने किया।