Samachar Seva

Mission Patrkarita

मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी के एक घर से दिन दहाड़े जेवर चुरा ले गया अज्ञात चोर

stole gold and silver jewelery kept in the house

बीकानेर, (samacharseva.in)। मुरलीधर व्‍यास  कॉलोनी के एक घर से दिन दहाड़े जेवर चुरा ले गया अज्ञात चोर, शहर की मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी के एक घर से अज्ञात चोर दिन दहाडे चोरी करने घुसा और घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात चुरा कर ले गया।

बीकानेर में जवाहर नगर के जी-52 मकान मूल की हाल मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में डी-634 किराये के मकान की निवासी श्रीमती खुशबू व्‍यास पत्‍नी संजय व्‍यास ने शनिवार देर रात दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर दिन दहाडे उसके घर में घुसा और सोने व चांदी के आभूषण चुरा कर ले गया।

थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई महावीर सिंह को सौंपी गई है। मामले की जांच जारी है।