Samachar Seva

Mission Patrkarita

युद्धाभ्यास में जा रहे सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत,  तीन घायल

Soldier going in exercise dies in road accident, three injured

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)युद्धाभ्यास में जा रहे सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौततीन घायल,  महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के लिये जा रहे आंध्रप्रदेश निवासी 30 वर्षीय नायक गानीवाडा वर्मा की रास्‍ते में सेना के वाहन के पलट जाने से मौत हो गई।

रविवार 18 सितंबर को हुई इस दुर्घटना में सेना के तीन अन्‍य जवान भी घायल हुए जिन्‍हे सूरतगढ़ के सेना अस्‍पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।

सेना की 18स मद्रास रेजिमेंट के सूबेदार पालेम बालचंद्रा रेड्डी ने सोमवार 19 सितंबर तड़के 2.38 बजे दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उनकी युनिट के जवान रविवार 18 सितंबर को सेना की गाड़ी में बैठकर युद्धाभ्यास के लिए वेस्ट केंप से साउथ फिल्ड फायरिंग रेंज महाजन जा रहे थे। उसी दौरान रविवार दोपहर 12 बजे सेना का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस दुर्घटना में आंध्रप्रदेश में थंडरांगी जामी क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय नायक नं 2621561 एम नायक गानीवाडा वर्मा की मौत हो गई। महाजन थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।