Samachar Seva

Mission Patrkarita

समाजसेवी बृजमोहन आचार्य (फन्ना भा) सम्‍मानित

Social worker Brijmohan Acharya (Fanna Bha) honored

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। समाजसेवी बृजमोहन आचार्य (फन्ना भा) सम्‍मानित, गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। नगर निगम में महापौर सुशीला कंवर ने ध्‍वजारोहण किया। समारोह में समाजसेवी बृजमोहन आचार्य (फन्ना भा) सहित अनेक प्रतिभाओं को सम्‍मानित किया गया।

संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया ने संभागीय आयुक्त कार्यालय तथा आवास में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कलेक्टर कार्यालय, आवास तथा नगर विकास न्यास में ध्वजारोहण किया।

जनसंपर्क कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सहायक जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी, विक्रम सिंह, आनंद सिंह, प्रियांशु आचार्य, परम नाथ सिद्ध सहित जनसंपर्क कार्यालय के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।